Spread the love

मंडी : जिला के बल्ह उपमंडल में सड़क दुर्घटना के बाद चिट्टा तस्करी का राज खुला है। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों को वाहन चालक और उसके साथ मौजूद युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। दोनों के नशे की हालत में होने और वाहन में नशीले पदार्थ होने के संदेह पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें 57.79 ग्राम चिट्टा और 3.81 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार बीते दिन एक वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन चालक और उसके साथ मौजूद युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा।

दोनों के व्यवहार और हालत को देखते हुए लोगों को उनके नशे में होने की आशंका हुई। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल थाना बल्ह पुलिस को दी गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 57.79 ग्राम चिट्टा व 3.81 ग्राम अफीम बरामद हुई।पुलिस ने नशे के सेवन में प्रयुक्त होने वाली अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है।

पुलिस ने आरोपी वाहन चालक यशपाल निवासी तहसील बल्ह और शबनम निवासी धर्मपुर जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना बल्ह में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!