Spread the love

केलंग, करंट न्यूज़ : रविवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग के परीक्षा भवन में स्थापित पिंक मतगणना केंन्द्र में प्रातः 9 बजे मतगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ। सबसे पहले पंचायत समिति वार्ड 1 तिंदी की मतगणना की गई।

जिसमें रवीना सबसे अधिक 352 मत प्राप्त करते हुए विजेता रही और दूसरे स्थान पर रीता 245 मत और 223 मत लेकर अर्चना तीसरे स्थान और 132 मतों के साथ बबीता चौथे स्थान पर रही। पंचायत समिति वार्ड 2 उदयपुर से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार अनीता 455 मत प्राप्त कर विजेता रही और हरदेई 431 मत लेकर दूसरे स्थान पर रही।

पंचायत समिति वार्ड 3 तिंगरट से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार अंजली 369 मत प्राप्त कर विजेता रही और छेरिंग डोलकर 240 मत लेकर दूसरे स्थान और 178 मत प्राप्त कर नीमा डोलमा तीसरे स्थान पर रही। पंचायत समिति वार्ड 4 त्रिलोकीनाथ से कुल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार कंचन 702 मत प्राप्त कर विजेता रही और 545 मत लेकर मानदेई दूसरे स्थान पर रही।

पंचायत समिति वार्ड 5 मूरिंग से कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के अनुसार दिनेश कुमार 433 मत प्राप्त कर विजेता रहे और 214 मत लेकर हितेश कुमार दूसरे स्थान पर, जबकि प्रेम नाथ 164 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। पंचायत समिति वार्ड 6 जाहलमा से कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार विकास 335 मत प्राप्त कर विजेता रहे और 260 मत लेकर सत्यपाल दूसरे स्थान पर थे। जबकि धर्मपाल 208 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 7 गोहरमा से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार प्रेम जीत 250 मत प्राप्त करके पहले स्थान पर रहे, 223 मतों के साथ राजेश रापा दूसरे व 31 मतों के साथ रघवीर तृतीय तथा 28 मतों के साथ सोमदेव चौथे स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 8 शांशा से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार अमीता देवी 299 मत प्राप्त करके पहले स्थान पर रही, 208 मतों के साथ हिर दासी दूसरे स्थान पर रही। बीडीसी वार्ड 9 से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 367 मत प्राप्त करके रमेश कुमार पहले स्थान पर रहे, 332 मतों के साथ टशी यगजोम दूसरे स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 10 से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 316 मत प्राप्त करके विपिन कुमार पहले स्थान पर रहे, 134 मतों के साथ दिनेश कुमार दूसरे स्थान और 132 मत प्राप्त कर अमर प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 11 से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 518 मत प्राप्त करके अशोक कुमार पहले स्थान पर रहे, 364 मतों के साथ अमरनाथ दूसरे स्थान पर रहे, 97 मतों के साथ नगीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 12 से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 548 मत प्राप्त कर दीपिका प्रथम स्थान पर रही, 367 मतों के साथ तेंजिन मेंतोग दूसरे स्थान पर रहे। बीडीसी वार्ड 13 से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 225 मत प्राप्त कर देचेन डोलमा प्रथम स्थान पर रहे, 224 मतों के साथ देचेन पालमों दूसरे स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 14 से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना केे अनुसार 429 मत प्राप्त कर सुशीला देवी प्रथम स्थान पर रही, 327 मतों के साथ बिमला देवी दूसरे स्थान पर रही, 107 मत प्राप्त कर प्रोमिला तीसरे स्थान पर रही। बीडीसी सिस्सू वार्ड से दोरजे अंगरूप निर्विरोध चुने गए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!