कुल्लू, करंट न्यूज़ : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए हिमाचल पुलिस की आनी थाने की टीम ने कार सवार एक महिला व पुरुष को 7 किलो चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आनी थाने की पुलिस टीम ने निगान चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी। इसी दौरान आई हरियाणा नंबर की एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसमें 7 किलो चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि उन्होंने चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से खरीदी थी और किस सप्लाई की जानी थी।