बड़सर (हमीरपुर), करंट न्यूज़ : जिला के बड़सर उपमंडल में एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर तौर पर घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक वहिना गांव में एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे लोगों की कर गारली क्षेत्र के धबड़ीयाणा में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कर में चार लोग सवार थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन एक महिला व पुरुष की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रमेश चंद्र तथा उसकी पत्नी संतोष कुमारी निवासी गांव महाल दलालड़ी तहसील भोरंज के तौर पर हुई है। जबकि घायलों में 64 वर्षीय पृथ्वी चंद निवासी गांव महल लपोडू तहसील गोरंज तथा उनकी पत्नी 59 वर्ष सरोज कुमारी शामिल है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी चंद मृतक रमेश चंद के जीजा और संतोष कुमारी के भाई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को राहत राशि मुहैया करवा दी गई है।