Spread the love

नाहन (सिरमौर), करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। अभी पिछले दिन ही कुल्लू जिला के आनी उपमंडल के तहत हुए सड़क हादसे में चार अध्यापिकाओं की दर्दनाक मौत हुई है।

वहीं अब हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के संगड़ाह में वह एक भीषण सड़क हादसे में महिला अध्यापिका सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला के संगड़ाह क्षेत्र में पियुलानी-भलोना सड़क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में एक महिला अध्यापिका सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान अमरा देवी पत्नी देवराज निवासी गांव गताधार संगड़ाह व उनकी बेटी 14 वर्षीय आराध्या, 62 वर्षीय, थापलू राम निवासी का काजवा संगड़ाह तथा 14 वर्षीय प्रियंका पुत्री देव राम निवासी गांव ऊचा टिक्कर संगड़ाह जिला सिरमौर के तौर पर हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान अजीत कुमार के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि अमरा देवी भलोना स्कूल में अध्यापिका के तौर पर तैनात थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!