नूरपुर (कांगड़ा), करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला के नूरपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि कार चला रहा उनका बेटा गंभीर तौर पर घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के थोड़ा भलुन गांव निवासी संजीव कुमार अपनी माता रानी देवी, बेटे समर वह बेटी और अमायरा के साथ पठानकोट की तरफ एक धार्मिक स्थल पर मन्नत चढ़ाने जा रहे थे। कि इस दौरान पका टियाला के पास उनकी कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इस हादसे में संजीव कुमार की मां रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई व संजीव कुमार की टांग टूट गई। जबकि दोनों बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर रानी देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि संजीव कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।