Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजधानी शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत टुटू में एक किलो 55 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुल्लू जिले के दो युवक अपनी गाड़ी में चरस की सप्लाई देने के लिए शिमला आए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ी की तलाशी ली। तो तलाशी के दौरान उनसे एक कैरी बैग मिला, जिसमें अलग-अलग छोटे पैकेटों में 1 किलो 55 ग्राम चरस रखी हुई थी।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय कमलेश कुमार व 28 वर्षीय इन्द्रजीत दोनों निवासी गांव मशाडा जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बालूगंज थाने में मामला दर्ज उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!