Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंडी जिला के औट थाने की पुलिस ने एक तस्कर को 1 किलो 890 ग्राम चरण के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंडी जिला की औट पुलिस ने फोरलेन पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक प्राइवेट बस को जांच के लिए रोका।

जांच करने पर उसमें सवार एक व्यक्ति से पुलिस ने 1 किलो 890 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के मुताबिक आरोपित की पहचान मनोज कुमार निवासी कुल्लू के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछता शुरू कर दी है। ताकि पता लगाया जा सके की वह चरस की यह खेप किससे खरीद कर लाया था और किसे उसकी सप्लाई की जानी थी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!