आनी ( कुल्लू), करंट न्यूज़ : आनी-डुगा-शगान रूट एक साल बाद भी बहाल नही हुआ। न केवल एक रूट, बल्कि आनी उपमंडल में ऐसे और भी एसे रूट है, जो लंबे समय से बंद हैं। जबकि च्वाई से डुगा शगान रोड लगभग 7 किलोमीटर है।
इस मार्ग पर दो डंगे लगने है। लेकिन पिछले एक साल में सरकार दो डंगे नहीं लगा पाई। वहीं, सड़क की हालत भी जस की तस बनी हुई है। ऐसे में पार्टी जन समस्याओं को लेकर आनी में एक हफ्ते तक जन संघर्ष अभियान छेड़ेगी।
कहा कि लोक निर्माण मंत्री को निचले स्तर की वास्तविकता को समझते हुए उनका विभाग सिर्फ खानापूर्ति न करें। विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआईएम लोकल कमेटी आनी के बन्द रूटों को लेकर संघर्ष तेज करेगी।
कहा कि शिली-च्वाई पंचायत में भाजपा कांग्रेस सिर्फ क्षेत्र के लोगों के साथ वोट बैंक की राजनीति करती है। ऐसे में लोगों ने चेताया है कि जनहित काम को लेकर जंनता को गुमराह न करें।
कहा कि क्षेत्र की जंनता लड़ना जानती है, इस लिए जनता की सहनशीलता का नाजायज़ फायदा न उठाया। सीपीआईएम ब्रांच शगान ने संघर्ष करने का फैसला लिया है।
ब्रांच सचिव रामकृष्ण ने कहा कि 24 मार्च को केंद्र सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ जन आक्रोश रैली दिल्ली में होंगे शामिल।