Spread the love

झाकड़ी (शिमला), करंट न्यूज़ : एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना प्रबंधन ने बताया है कि नाथपा बांध के रेडियल गेटों के रखरखाव का कार्य 25 फरवरी को किया जाना है।

जिसके चलते 25 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नाथपा बांध से रेडियल गेटों के माध्यम से करीब 170 क्यूमैक्स पानी सतलुज नदी में छोड़ा जाएगा। जिसके कारण सतलुज नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा।

ऐसे में परियोजना प्रबंधन व प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वह इस दौरान सतलुज नदी के किनारे न जाएं और नदी से दूरी बनाये रखें। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!