Spread the love

नेरचौक (मंडी), करंट न्यूज़ : भारतीय पब्लिक स्कूल नलसर में स्टूडेंट लैड कॉन्फ्रेंस एवं शुभाशीष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल नलसर के प्रधान हरीश कुमार शामिल हुए। स्टूडेंट लैड कॉन्फ्रेंस के संचालक विशाल शर्मा व सुभाशीष हवन यज्ञ के आयोजनकर्ता प्रभात आनंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद प्रधानाचार्य धना रावत ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को शाल व टोपी पहनकर सम्मानित किया।

इसके उपरांत पढ़ाई को रोमांचक एवं रोचक बनाने के लिए आयोजित स्टूडेंट लैड कॉन्फ्रेंस में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बेहतर प्रस्तुतियां पेश कर अभिभावकों को रोमांचित और गौरवान्वित किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास से प्रस्तुतियां पेश कर सभी को चकित किया।

कार्यक्रम के दौरान लैड कॉन्फ्रेंस में सभी बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश कर अपने द्वारा तैयार किए प्रोजेक्ट के बारे में बताया। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इसी दौरान बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें हर विद्यार्थी ने प्रेरणादायक पोस्टर तैयार कर अपनी प्रतिभा को दिखाया।

कार्यक्रम में आर्य समाज सुन्दर नगर कालोनी व आर्य वीर दल हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में बच्चों को आगामी माह मार्च में वार्षिक परीक्षा के लिए यज्ञ द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पाठशाला प्रधानाचार्य, मुख्य अतिथि व अध्यापकों सहित विद्यार्थियों ने भी अपने अच्छे भविष्य के लिए आहुतियां डाली।

आर्यसमाज सुंदरनगर एवं आर्य वीर दल हिमाचल प्रदेश द्वारा कक्षा छठी से बारहवीं तक की एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें प्रथम से तृतीय स्थान के बच्चों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

यज्ञ के लिए ब्रह्म प्रभात आनन्द मंत्री आर्य समाज सुन्दर नगर, इनके साथ वरिष्ठ उप प्रधान ईश्वर दास, महिला आर्य समाज सुन्दर नगर कालोनी की सदस्य सुरूची आनन्द व आर्य वीर दल हिमाचल प्रदेश के संचालन श्रवण कुमार आर्य ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रधानाचार्य धनारवत ने ने बताया कि स्कूल में प्रतिवर्ष पढ़ाई को रोचकपूर्ण बनाने के लिए स्टूडेंट लैड कॉन्फ्रेंस तथा पढ़ाई को संस्कार युक्त बनाने के लिए सुभाषित हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है।

स्टूडेंट लैंड कॉन्फ्रेंस संचालक विशाल शर्मा ने बताया कि पढ़ाई को रोचक और सुदृढ़ बनाने के लिए वह प्रदेश भर के स्कूलों के साथ समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। बताया कि जिन जिन स्कूलों ने लैड कांफ्रेंस को अपनाया है, उनके शिक्षण स्तर में लगातार सुधार हो रहा है।

मुख्यातिथि हरीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि लैड कॉन्फ्रेंस के आयोजन से बच्चों के बौद्धिक स्तर में एक नया आत्मविश्वास दिखा। उन्होंने प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल में आधुनिक और संस्कारित शिक्षा बच्चों को प्रदान करने के लिए उनकी सराहना की।

उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि मौजूदा समय में नशे व बुरी प्रवृत्तियों से बचने के लिए जो चुनौती हम सब के सामने आ रही है उसके लिए हमें सजग और सतर्क रहना होगा। ताकि हमारे आने वाली पढ़ी इन कुरीतियों से बची रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!