Spread the love

केलंग, करंट न्यूज़ : जनजातीय जिला लाहुल स्पीती की एकीकृत बागवानी मिशन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि जिला में कुल 1225 हैक्टर भूमि पर वर्तमान में बागवानी की जा रही है जिसमें से 90 प्रतिशत क्षेत्र में केवल सेब की पैदावार की जा रही है।

उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को जिला में सेब के अतिरिक्त फल विविधीकरण की दिशा में सार्थक कदम उठाते हुए अन्य फलदार पौधों की प्रजातियों के उत्पादन की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए।

ताकि बागवान सेब के साथ साथ अन्य फल भी तैयार कर सकें। विभाग ने अवगत करवाया कि इस बार उन्होंने सेब के साथ साथ पलम, नाशपती, अखरोट, जापानी फल व चैरी के 7200 पौधे जिला के 150 किसानों व बागवानों को वितरित किए हैं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने विभाग को बलू बैरी का अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन स्थल (एफएलडी) तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन स्थल(एफएलडी) का मुख्य उद्देश्य बागवानों को नई तकनीकों की प्रभावशीलता को साबित करना और पैदावार में वृद्धि के साथ-साथ किसानों व बागवानों को जागरूक करना है। इस सबंध में विभाग ने अवगत करवाया कि व्लू बैरी का अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन स्थल (एफएलडी) लगाने के लिए गाैंधला में बागवान का चयन कर लिया गया है।

इस पर लगभग 9 लाख 37 हजार रूपये की राशि व्यय की जाएगी। उपायुक्त ने अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन स्थल (एफएलडी) तैयार करने के लिए अन्य किसानों व बागवानों को प्रेरित करने के लिए विभाग को निर्देश दिए।

बैठक में एकीकृत बागवानी मिशन के तहत नए बगीचों, पालीहाउस, कोल्ड़ रूम, पैकिंग व ग्रेडिंग हाउस, अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन स्थल (एफएलडी) बनानें व एक्पोजर विजिट सहित अन्य बागवानी कार्यो के लिए 1 करोड़ 50 लाख रूपये के प्रापोजल को उपायुक्त द्वारा अनुमोदित किया गया। जिसे राज्य स्तर स्वीकृती हेतू भेजा जाएगा।

इस अवसर पर उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा, वनमण्डाधिकारी केलांग इंद्रजीत सीरा, जिला कृषि अधिकारी चौधरी राम, जिला के अग्रणी किसान गुरमीत, टशी केसांग सहित स्टेट बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!