Spread the love

चंबा, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला की धरवाला उप तहसील के लोथल गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान अंजू देवी वह सरवन के तौर पर हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके हत्या और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!