Spread the love
कुल्लू, करंट न्यूज़ : रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3070 अनिल सिंघल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए कुल्लू रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अंशुल पराशर को असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि रोटेरियन अंशुल पाराशर ने पूर्व में रोटरी क्लब कुल्लू के विभिन्न पदों पर रहते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिसमें निःशुल्क मैमोग्राफी शिविर, ब्लडकैम्प, आँखों व जनरल स्वास्थ्य संबंधित निःशुल्क शिविर, पौधरोपण कार्यक्रम, अग्नि व बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाने तथा बिजली महादेव में सफाई अभियान इत्यादि कई पुण्य कार्यों का बखूबी निर्वहन किया।

इसके अलावा वह हमेशा सामाजिक सरोकार पर भी खरे उतरते रहे हैं। हर समय जरूरतमंद लोगों की मदद को तत्पर रहते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए डिस्ट्रिक गवर्नर द्वारा उन्हें यह ज़िमेदारी सौंपी गई।

अंशुल पराशर ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गर्व है कि रोटरी क्लब कुल्लू के रोटेरियन को ये सम्मान दिया गया। कहा कि इसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे व भविष्य में हमेशा मानव कल्याण कार्यों में समर्पित रहेंगे।

उन्होंने इस नियुक्ति के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3070 रोटेरियन अनिल सिंघल, डिस्ट्रिक्ट चेयर रोटेरियन परवीन अग्रवाल, कुल्लू रोटरी क्लब की वर्तमान अध्यक्ष पूजा मलिक, चेयरमैन आई हॉस्पिटल रोटेरियन इंदीवर मेहता व क्लब के सभी रोटेरियन सदस्यों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया हैl

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!