Spread the love

नेरचौक (मंडी), करंट न्यूज़ : शनिवार जिला के बल्ह उपमंडल मुख्यालय डडोर के साथ लगते कंसा चौक में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का 20वाँ खंड स्तरीय सम्मेलन राज्य अध्यक्ष ओपी भूरेटा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बल्ह खंड समिति द्वारा गत दो वर्षों में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का ब्यौरा कांता शर्मा द्वारा पेश किया गया। सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों ने गत वर्ष के कार्यों और आय व्यय के लेखा जोखा की पुष्टि की।

इस अवसर पर नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें निम्न सदस्यों को समिति के दायित्व निर्वहन की जिम्मेवारी सौंपी गई। जिसमें सर्वसम्मति से नरेन्द्र सिंह जमवाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को अध्यक्ष चुना गया। जबकि सुमन चौधरी को उपाध्यक्ष, नंदलाल व मीना को सचिव, चंपा व ब्रेस्ती को सह सचिव और कांता शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से मंडी साक्षरता समिति से भीम सिंह व सुनीता बिष्ट व राष्ट्रीय जन विज्ञान नेटवर्क से जोगिंद्र वालिया भी उपस्थित रहे। वहीं, उपस्थित जन समूहों ने जन जागरूकता के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने के प्रयास करने बारे सुझाव दिये हैं।

जबकि ललित शर्मा व सुनीता बिष्ट ने बताया कि समिति द्वारा 7 मार्च को नशा निवारण कार्यक्रम के तहत “युवा बचाओ भविष्य बचाओ” अभियान शुरू किया जाएगा। बताया कि इसके तहत एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। जो कि नेरचौक पुलिस पोस्ट से एसडीएम कार्यालय तक आयोजित होगी और ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने आमजनमानस से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में शामिल होकर इस अभियान में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।

ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके और जो युवा नशे के शिकार हुए हैं उनके पुनर्वास व इलाज की व्यवस्था की जा सके। रैली 11:30 सुबह आयोजित होगी।

इस अवसर पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्यों जरूरी , महिला सशक्तिकरण के लिए उनके आर्थिक विकास व सामाजिक सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, नशा मुक्ति से युवा बचाओ बारे विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए व भविष्य के लिए इन कार्यक्रमों को समिति द्वारा प्रमुखता से चलाये जाने पर भी एक राय बनी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!