Spread the love

काज़ा, करंट न्यूज़ : जिला लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा 10 से 13 फरवरी तक स्पीति घाटी के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधायक अनुराधा राणा 10 फरवरी को रात्रि 09 बजे न्यू सर्किट हाउस काज़ा पहुंचेंगी। वह 11 फरवरी को काज़ा में आयोजित किए जा रहे आइस हॉकी स्पीति कप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।

12 फरवरी को अनुराधा राणा 11 बजे अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय काज़ा के कॉन्फ्रेंस हॉल में पीएसी, एफआरए और साडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

13 फरवरी को विधायक उपमंडल काज़ा के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगई तथा लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी। अगले दिन वह शिमला वापस लौटेंगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!