Spread the love

मंडी : जिला के बलद्वाड़ा क्षेत्र में बिजली चोरी का एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारी राजेन्द्र भुट्टो को बिजली बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

जांच में बिजली चोरी के स्पष्ट प्रमाण मिलने के बाद आरोपी पर करीब 99077 रुपये का जुर्माना ठोका गया है, जिसे मौके पर ही विभाग को जमा करवा दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बलद्वाड़ा क्षेत्र के रोपड़ी गांव निवासी राजेन्द्र भुट्टो जो वर्तमान में भाजपा के मंडी जिला उपाध्यक्ष के पद पर आसीन हैं, लगभग एक साल से अवैध रूप से बिजली चोरी कर उस का उपयोग कर रहा था।

बिजली विभाग को लंबे समय से उनके परिसर में लगे मीटर की खपत को लेकर संदेह था, क्योंकि खपत का ग्राफ लगातार असामान्य रूप से कम दर्ज हो रहा था। जबकि 125 यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा के बावजूद मीटर रीडिंग शून्य के आसपास बनी हुई थी।

इसी आधार पर बिजली विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने एसडीओ व सहायक अभियंता के नेतृत्व अचानक छापा मारा तो निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भाजपा नेता राजेन्द्र भुट्टो ने मुख्य सर्विस पीवीसी वायर को पंचर कर मीटर को बायपास किया गया था और सीधे अवैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

जांच के दौरान बिजली चोरी से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्र किए गए और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न हो।

वहीं बिजली बोर्ड के अधिषाषी अभियंता राजकुमार गुप्ता ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। बिजली चोरी करने वाला व्यक्ति भले ही कितना बड़ा रसूखदार क्यों न हो।

जबकि बोर्ड के एसडीओ राजीव शुक्ला ने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिजली चोरी न करते हुए बिजली बचाने की दिशा में आगे बढ़ें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!