कुल्लू, करंट न्यूज़ : जिला की लगघाटी के भूमतीर गांव निवासी महेंद्र ठाकुर ने पुलिस महकमे से अपनी सेवानिवृति पर सहभोज का आयोजन किया।
पुलिस विभाग में 38 वर्ष सराहनीय सेवाओं के बाद उपनिरीक्षक पद से ठाकुर सेवानिवृत हो गए हैं। अपनी सेवानिवृति पर उन्होंने अपने पैतृक गाँव भूमतीर में सहभोज का आयोजन भी किया।
इस सम्मान समारोह में रिश्तेदारों, मित्रों व विभाग के अधिकारियों ने शिरकत की तथा उन्हें सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त होने पर बधाईयाँ दी। ठाकुर उपनिरीक्षक प्रभारी पुलिस चौकी नमहोल बिलासपुर से सेवानिवृत्त हो गए हैं। मित्रगणों ने उनके बधाईयाँ दी हैं।
वहीं, ठाकुर ने कहा कि 36 वर्षों तक उन्होंने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है अब आगे भी वह समाजसेवा के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।