Spread the love

शिमला : माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 1 फरवरी को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

रविवार को राज्य के सभी जिलों में बिजली चमकने व 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कुछ जगह पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

जबकि 2 और 3 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। इसके बाद 4 और 5 फरवरी को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!