Spread the love

वैदिक ज्योतिष के अनुसार नए साल 2026 की शुरुआत असाधारण ग्रह योगों के साथ हुई है। जनवरी 2026 में ग्रहों की ऐसी विशेष चाल बनी है, जो लंबे समय बाद देखने को मिलती है।

इस अवधि में एक ही राशि में पांच प्रभावशाली ग्रह एकत्रित होंगे, जिसे ज्योतिष शास्त्र में पंचग्रही योग कहा जाता है। सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र का एक साथ होना जीवन के कई पहलुओं जैसे धन, मान-सम्मान और सुख समृद्धि पर गहरा असर डालता है।

मकर राशि में बनेगा शक्तिशाली पंचग्रही योग

द्रिक पंचांग के मुताबिक, जनवरी 2026 के बीच यह दुर्लभ संयोग मकर राशि में आकार लेगा। अलग-अलग तिथियों पर ग्रहों की स्थिति ये रहेगी।

मकर राशि में बनने से क्यों बढ़ जाता है असर

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जिन्हें कर्म, अनुशासन, संघर्ष और स्थायी सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में शनि की राशि में बनने वाला यह पंचग्रही योग सामान्य योगों की तुलना में कहीं अधिक सशक्त और परिणाम देने वाला माना जा रहा है।

खासतौर पर वे लोग जो मेहनत, जिम्मेदारी और दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रहे हैं, उनके लिए यह योग निर्णायक साबित हो सकता है।

आइए अब जानते हैं कि जनवरी 2026 के मध्य में बनने जा रहे पंचग्रही योग से किन राशियों को लाभ होगा।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए पंचग्रही योग करियर में मजबूती लेकर आएगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अधिकारियों का भरोसा मिलेगा। लंबे समय से किए गए प्रयास अब रंग लाते दिखेंगे। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए यह योग धन और स्थिरता देने वाला रहेगा। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश से लाभ के संकेत मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन रहेगा. भविष्य को लेकर भरोसा मजबूत होगा।

कर्क

कर्क राशि वालों को पंचग्रही योग से अचानक लाभ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलना, कर्ज से राहत या किसी गुप्त योजना से फायदा होने के योग हैं। रिसर्च या शेयर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

सिंह

सिंह राशि के लिए यह योग बुद्धि और रचनात्मकता को मजबूत करेगा। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा, लेखन, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। प्रेम जीवन और संतान से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।

तुला

तुला राशि वालों के लिए पंचग्रही योग नौकरी और बिजनेस में उन्नति दिलाने वाला रहेगा। साझेदारी से लाभ हो सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में भी सुधार देखने को मिलेगा।

धनु

धनु राशि के लिए यह योग सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा क्योंकि यह आपकी ही राशि में बन रहा है।

आत्मविश्वास बढ़ेगा, फैसले मजबूत होंगे। जीवन की दिशा साफ होती नजर आएगी. करियर, धन और प्रतिष्ठा तीनों क्षेत्रों में बड़ा बदलाव संभव है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!