Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी : केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan – KVS) ने वर्ष 2025 के लिए टीजीटी, पीजीटी और विभिन्न अन्य पदों पर कुल 2499 रिक्तियों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यदि आप एक सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम कुल पद
प्रधानाचार्य 157
वाइस प्रिंसिपल 125
पीजीटी (हिंदी) 67
पीजीटी (अंग्रेजी) 94
पीजीटी (भौतिकी) 138
पीजीटी (रसायन विज्ञान) 128
पीजीटी (गणित) 49
पीजीटी (जीवविज्ञान) 74
पीजीटी (इतिहास) 39
पीजीटी (अर्थशास्त्र) 80
पीजीटी (भूगोल) 38
टीजीटी (अंग्रेजी) 258
टीजीटी (हिंदी) 79
टीजीटी (विज्ञान) 143
टीजीटी (गणित) 307
टीजीटी (सामाजिक अध्ययन) 253
प्रधानाध्यापक 124
वित्त अधिकारी 5
अनुभाग अधिकारी 6
सहायक अनुभाग अधिकारी 107
वरिष्ठ सचिवालय सहायक 179
कनिष्ठ सचिवालय सहायक 49
कुल 2499

कौन कर सकता है आवेदन?

केवीएस टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। PGT (Post Graduate Teacher) पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री तथा B.Ed होना अनिवार्य है, साथ ही न्यूनतम 50% अंकों की आवश्यकता होती है। वहीं TGT (Trained Graduate Teacher) पद के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री, B.Ed तथा CTET (पेपर 2) की उत्तीर्णता जरूरी है।

इसके अतिरिक्त KVS द्वारा निकाले गए अन्य पदों के लिए योग्यता मानदंड पदों के अनुसार अलग-अलग है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास योग्यता पर्याप्त है, जबकि कुछ के लिए ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या प्रोफेशनल डिग्री की मांगी गई है। प्रत्येक पद की विस्तृत शैक्षणिक योग्यताएं आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

आयु सीमा की शर्तें

एलडीई/एलडीसीई के माध्यम से पदों को भरने के लिए आयु, सेवा अवधि और शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने की अंतिम तिथि 01.01.2026 होगी। इसी तिथि के आधार पर उम्मीदवार की पात्रता तय की जाएगी।

आयु में छूट भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, दिव्यांगजन को सरकारी मानक के अनुसार छूट मिलेगी। साथ ही, सेवा नियमों के अनुसार आंतरिक उम्मीदवारों को भी ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।

कितना मिलेगा वेतन?

केवीएस में वेतन 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार दिया जाता है। प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी और अन्य पदों पर नियुक्त कर्मचारियों को उनके निर्धारित वेतनमान के अनुसार पे-लेवल प्राप्त होगा।

इसके साथ ही कर्मचारियों को HRA, DA तथा अन्य लागू भत्ते सरकारी नियमों के अनुसार दिए जाते हैं। भर्ती अधिसूचना में वेतन से संबंधित विस्तृत जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया है और इसे बाद में जारी किया जा सकता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!