Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : हिमाचल सरकार पेंशनरों के मेडिकल बिलों का एक महिने के अंदर भुगतान करेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने य़ह एलान पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक करने के बाद किया।

गौरतलब है कि पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति ने 28 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दाैरान अपनी मांगों को लेकर जबरदस्त आक्रोश रैली निकाली थी।

जहां समिति ने पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग की थी।

पेंशनर समिति के मुताबिक 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को आज तक संशोधित लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी, 13 प्रतिशत डीए और 3 वर्षों से लंबित चिकित्सकीय बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री के एलान से अब पेंशनरों को अपने बकाया बिलों के भुगतान की उम्मीद बँध गई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!