Spread the love

करंट न्यूज़ डेस्क : दुनिया का हर शख्स अपनी जिंदगी में एक न एक बार थाईलैंड जाना चाहता है। अपने स्ट्रीट फूड, खूबसूरत समु्द्री तट और नाइट लाइफ के लिए फेमस थाईलैंड ने अब शराब पीने के लिए नियम कायदे तय कर दिए हैं। नियम नहीं मानने वालो को तगड़ा जुर्माना देना पड़ेगा।

नए नियमों ने थाईलैंड जाने वाले शराब के शौकीन टूरिस्ट के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। आमतौर पर थाईलैंड जाने वाले टूरिस्ट अपनी सुविधा के हिसाब से स्ट्रीट फूड के साथ शराब का आनंद लेते हैं। लेकिन अब थाईलैंड में शराब पीने की टाइमिंग फिक्स हो गई है।

इस समय नहीं पी सकते शराब

नियमों के मुताबिक, थाईलैंड में दोपहर 2 बजे से शाम के 5 बजे तक शराब पीने पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में 8 नवंबर को संशोधित अल्कोहलिक बेवरेज कंट्रोल एक्ट लागू किए गए। नियम तोड़ने वालों पर 10,000 baht का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 27,357 रुपये होती है।

आदेश के मुताबिक, अगर किसी ने दोपहर 1:59 बजे बीयर खरीदी और दोपहर 2:05 बजे तक उसे पीता रहा, तो इसे भी कानून का उल्लंघन माना जाएगा और उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस फैसले से रेस्टोरेंट मालिकों की परेशानी भी बढ़ गई है और उन्हें कारोबार को नुकसान पहुंचने का डर सताने लगा है।

थाईलैंड में इसके पहले भी शराब पर कई तरह के प्रतिबंध लागू थे, जिसमें मार्केटिंग और विज्ञापन पर लगाम कसी हुई थी। थाईलैंड में मादक पेय पदार्थों के विज्ञापन पर तब तक रोक थी, जब तक उसकी सामग्री पूरी तरह तथ्यात्मक न हो। मशहूर हस्तियां शराब का प्रचार भी नहीं कर सकती हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!