Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या ठाकुर की अध्यक्षता में कुल्लू में आयोग की अदालत का आयोजन किया गया।

आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने बताया कि यह ज़िला कुल्लू में आयोग द्वारा आयोजित किया गया पहला कोर्ट सत्र था। इससे पूर्व इसी प्रकार की सुनवाई शिमला में आयोजित की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि आज लाहुल-स्पीति, कुल्लू और मंडी जिलों के कुल 27 मामले सूचीबद्ध किए गए थे। जिनमें से 18 मामले सुनवाई हेतु प्रस्तुत हुए। इनमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, संपत्ति में हिस्सेदारी और पारिवारिक देखभाल से जुड़े मामले शामिल रहे।

अध्यक्ष ने बताया कि 3 मामलों में पक्षों को आपसी सुलह के लिए समय दिया गया है। जबकि कुछ मामलों को पुलिस विभाग और संरक्षण अधिकारी (Protection Officer) को आगे की कार्रवाई हेतु भेजा गया है।

विद्या नेगी ने कहा कि आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में ऐसी महिलाएँ भी शामिल थीं, जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है और उन्हें संपत्ति में हिस्सेदारी नहीं दी गई थी। साथ ही कुछ वृद्ध माता-पिता ने अपने बच्चों के खिलाफ उपेक्षा की शिकायतें भी दर्ज करवाई थीं।

इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य रीना धरोच, रीना पुंडीर तथा सदस्य सचिव सहित विधि अधिकारी यशपाल शर्मा आयोग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!