Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शनिवार को प्रश्नकाल के बाद सदन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाब में बसों से तोड़फोड़ करने के मसले पर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब में एचआरटीसी बसों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक पंजाब में 600 बसें नहीं रुकेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब पंजाब के बस अड्डों पर हिमाचल की बसें पार्क नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों ने अमृतसर में चार बसों को नुकसान पहुंचाया है। तीन के विंड स्क्रीन तोड़े हैं। बाकी की डिफेसमेंट की है। इन बसों पर खालिस्तान नारे अंकित किए है। अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 600 बसें पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से गुजरती हैं।

ऐसे में यह हमारे लिए चिंता का विषय है। अमृतसर में हुई इस घटना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। हिमाचल सरकार पंजाब पुलिस से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक पंजाब में एचआरटीसी की 600 बसें नहीं रुकेंगी।

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी से भी इस मामले पर चर्चा की है। सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि बसों की सुरक्षा, खासकर सवारियों, ड्राइवरों और कंडक्टरों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!