Spread the love

हमीरपुर, करंट न्यूज : ग्राम पंचायत जोल पलाही के गांव सुमोना स्वास्थ्य महकमे द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सुबह साढ़े दस बजे से तीन बजे तक लगभग 70 लोगों की सेहत जांची गई।

इस दौरान लोगों के शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, एचपी सहित अनेक तरह के टेस्ट किए गए। चिकित्सकों ने बुजुर्गो, महिलाओं और बच्चों को अच्छे आहार को लेने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कौन कौन से पोस्टिक आहार उन्हें खाने चाहिए, उसकी भी विस्तार से जानकारी दी।

गांव के ओम प्रकाश, ओंकार चंद, रीना कुमारी, सुभाष चौधरी, उत्तम चौहान व कमलेश कुमार सहित तमाम गांव वासियों ने चिकित्सा कैंप आयोजित करवाने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!