Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : हिमाचल पुलिस की एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने पुलिस थाना जंजैहली के अंतर्गत जरोल में एक व्यक्ति को 846 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए एएनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि एएनटीएफ कुल्लू की टीम जरोल की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गाड़ागुशेनी की तरफ से चरस लेकर आ रहा है।

जिस पर एएनटीएफ की टीम नाकाबंदी करते हुए पैदल आ रहे एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। उसकी तलाशी लेने पर उससे 846 ग्राम चरस बरामद हुई।

डीएसपी के मुताबिक आरोपी की पहचान 36 वर्षीय तोता राम पुत्र गुमत राम गांव कटगाड़ डाकघर गड़ागुसैनी तहसील बालीचौकी जिला मंडी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी गाड़ा गुशेनी में पंचायत का वार्ड सदस्य है।

एएनटीएफ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जंजैहली पुलिस थाना के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

एएनटीएफ टीम में मुख्य आरक्षी रणधीर सकलानी, आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी बबन कुमार तथा आरक्षी संदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!