Spread the love

शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला की लोकल बस में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना पेश आई है। इस मामले में एक बुजुर्ग पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 4 जनवरी को रात 7ः15 बजे के करीब वह टुटीकंडी से निजी बस में पुराना बस स्टैंड की ओर सफर कर रही थी।

इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे गलत तरीके से स्पर्श किया। इसके बाद युवती बस से उतर गई और पैदल ही आगे की ओर चलने लगी।

आरोप लगाया कि इस दौरान भी आरोपी उसका पीछा करता रहा। इसको देखते हुए उन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से मदद मांगी। इसके बाद आरोपी को पुलिस कर्मचारी ने रोका।

मामले की सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!