बंजार (कुल्लू), करंट न्यूज़ : जिला के बंजार उपमंडल के तहत जिभी के पास तांदी गांव में नववर्ष के पहले दिन भीषण अग्निकांड होने की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि अग्निकांड में देवता के भंडार सहित चार मकान पूरी तरह से जल कर राख हो गए हैं। जबकि आग से गांव के अन्य घरों को भी खतरा बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच कर आग आप काबू पाने का प्रयास कर रहा है।
वहीं, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नही पाया गया था।
विस्तृत समाचार बाद में।