Spread the love

पतलीकूहल (कुल्लू), करंट न्यूज : जिला के विकास खण्ड नग्गर की एक अहम ग्राम पंचायत, कटराईं को दो हिस्सों में विभाजित कर एक नई पंचायत का गठन करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई। विशेष आमसभा में निश्चित संख्या पूरी न होने के कारण प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विशेष मानदंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटराईं को दो भागों में विभाजित कर नई पंचायत के गठन की संभावना का प्रस्ताव भेजा गया था। इसी प्रस्ताव पर चर्चा के लिए ग्राम पंचायत कटराईं द्वारा विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था।

ताकि इस मुददे पर पंचायत वासियों की राय जानी जा सके। लेकिन विशेष ग्रामसभा में केवल 124 व्यक्ति ही उपस्थित हुए। जबकि प्रस्ताव पारित करने के लिए कम से कम 261 लोगों की उपस्थिति आवश्यक थी।

प्रधान ग्राम पंचायत कटराईं गीता ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा उपरोक्त प्रस्ताव उनकी पंचायत को आया था।

जिसकी जानकारी पंचायत वासियों को सोशल मीडिया तथा पंचायत परिक्षेत्र में लाऊड स्पीकर के माध्यम से दी गई थी। उन्होंने कहा कि कोरम पूरा न हो पाने की वजह से यह प्रस्ताव निरस्त हो गया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!