रामपुर बुशहर, करंट न्यूज़ : बीती शाम उपमंडल मुख्यालय के पास भद्राश में एक कार के मछाड़ा खड्ड में गिर जाने से पति-पत्नी सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम रक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग सवार थे। इसमें एक महिला व 3 पुरुष सवार थे। जिनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
हादसे में मृतकों की पहचान 27 वर्षीय कार चालक मींटू चौहान निवासी गांव बजेटली तहसील ननखड़ी जिला शिमला, 28 वर्षीय शीतल चौहान पत्नी मीन्टू चौहान और 24 वर्षीय आलोक शर्मा निवासी गांव बजेटली तहसील ननखड़ी जिला शिमला के तौर पर हुई है।
जबकि घायल व्यक्ति की पहचान 23 वर्षीय अरुण चौहान निवासी गांव बजेटली डाकघर सूरड तहसील ननखड़ी जिला शिमला के तौर पर हुई है।
डीएसपी रामपुर बुशहर नरेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।