Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : कुल्लू में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने ढालपुर में कालेज गेट के पास स्थित बंदूकों की दुकान बंदूक घर में सेंधमारी करके 12 बोर एस.बी.बी.एल. की 6 बंदूकों पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू बंदूक घर नजदीक कालेज गेट कुल्लू के मालिक कौशल कपूर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती रात वह दुकान बंद करके घर चले गए।

लेकिन दूसरे दिन जब दुकान में पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे तथा 6 बंदूकें भी गायब पाई गईं। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। लेकिन दुकान से इस तरह बंदूकें चोरी होने का मामला काफी संगीन माना जा रहा है।

लोगों द्वारा यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं इन चोरी की बंदूकों से शातिर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं बनाई गई है।

वहीं, एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोर पुलिस की पकडत्र में होंगे।

वहीं, इस चोरी की घटना ने पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि जिला मुख्यालय पर मुख्य सड़क पर स्थित बंदूक घर से बंदूकें चोरी हो जाना बहुत बड़ा मामला है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!