Spread the love

केलंग : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में भी कांग्रेस विधायक रहे रवि ठाकुर के भाजपा में जाने के बाद सियासी उठापटक जारी हो गई है। रवि ठाकुर के समर्थक युवा कांग्रेस के दो ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों ब्लॉक अध्यक्षों ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत लेकी को अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।

इस मसले पर युकां जिलाध्यक्ष अजीत ने कहा कि युवा कांग्रेस के केलंग ब्लॉक अध्यक्ष रोहन और उदयपुर ब्लॉक के अध्यक्ष चिराग ने उन्हें अपना इस्तीफा दिया है। कहा कि पूर्व विधायक रवि ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके चहेते भी कांग्रेस का दामन छोड़ रहे हैं।

कहा कि इन दोनों युवा नेताओं के इस्तीफा देने से कांग्रेस को ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। इससे युवा शक्ति कमजोर नहीं होगी। कहा कि युवा कांग्रेस एकजुट है और लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव में अपनी भूमिका बखूबी निभाएगी। जल्द ही संगठन की मजबूती को लिए केलंग व उदयपुर में नए युकां अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!