Spread the love

उत्तराखंड/शिमला।

हिमाचल की सियासत में घमासान मचाने वाले कांग्रेस के छः व तीन निर्दलीय विधायकों उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक होटल में ठहराया गया। होटल के अंदर सीआरपीएफ व बाहर स्थानीय पुलिस का कड़ा पहरा है। होटल की सुरक्षा अलग से है। कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों को न तो किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है और न ही इनके साथ किसी को मिलने दिया जा रहा है।

होटल के भीतर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। होटल प्रबंधक को होटल में ठहरे और ठहरने वालों की सूची दी गई है। इस सूची में गाड़ियों के नंबर, नाम-पता, सब जानकारी है। होटल से बागी विधायकों को बाहर आने की भी अनुमति नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक ऋषिकेश में एक नामी होटल में छः कमरे बुक किए गए हैं। इनमें कांग्रेस के छः बागी, तीन निर्दलीय, भाजपा के दो विधायकों के अलावा दो अन्य लोग इनके साथ हैं। यह भी बताया गया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी उनसे नहीं मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जब ये पंचकुला के एक निजी होटल में थे तो वहां इनसे कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का मिलना-जुलना लगा रहता था। ऐसे में इन विधायकों को शिफ्ट कर ऋषिकेश ले जाया गया है।

ताकि न इनसे मिलने कोई आ सके और न ही यह किसी से मिल सकें। इतना ही नहीं बल्कि इनको किस-किस के फोन आ रहे हैं, इस पर भी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल देखना यह है कि हिमाचल कांग्रेस के बागी विधायक व निर्दलीय कब तक भाजपा की कैद में रहेंगे और इनकी अगली रणनीति हिमाचल में क्या गुल खिलाती है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!