कालाअंब
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शिवम कोटर्स पीन कंपनी के आवासीय परिसर में गंदे पानी के टैंक में डूबने से अढ़ाई साल के मासूम की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक खेलते-खेलते बच्चा कमरे से बाहर निकल गया। इस दौरान वह कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। चलते-चलते बच्चा अपने कमरे से करीब 20 मीटर की दूरी पर गंदे पानी के टैंक में जा गिरा। कुछ देर बाद बच्चे की मां पुजा ने उसे तलाशना शुरू किया। पड़ोसी भी बच्चे को तलाश करने लगे।
इसी दौरान पूजा देवी टैंक के पास पहुंची। तो उसने पाया कि जिस बोतल से उसका बेटा कोल्ड ड्रिंक पी रहा था, वही बोतल पानी की सतह पर तैर रही थी। यह देखकर पूजा के होश उड़ गए। वह तुरंत पानी में उतरी तो बच्चा उसे डूबा हुआ मिला।

बच्चे को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान अढ़ाई वर्षीय नैतिक के तौर पर हुई है। बच्चे का परिवार उत्तराखंड का रहने वाला है।पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।