Spread the love

ठियोग (शिमला)

जिला के ठियोग उपमंडल के तहत श्लोआ गांव में एक नेपाली मजदूर द्वारा अपने ही साथी की धारदार हथियार वार करके हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को आग लगाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस थाना ठियोग में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने अधजला शव भी बरामद कर लिया है।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि विकास शर्मा पुत्र मोहन लाल शर्मा, गांव श्लोआ, तह. ठियोग, शिमला के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के पास दर्ज मामले में विकास ने बताया कि वह लोक ठेकेदारी का काम करता है। उसने अपने सेब के बगीचे में काम करने के लिए नेपाली मूल की लेबर रखी हुई है।

बताया कि 30 जनवरी सुबह लगभग 9 बजे नेपाली मूल के व्यक्ति खेम ने विकास को फोन पर बताया कि प्रेम कॉन्टि नामक नेपाली अपने कमरे में मृत पड़ा हुआ है और उसका साथी हेमराज नाम का नेपाली फरार है।

उसने पूरे मामले की जानकारी विकास को दी और विकास ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना ठियोग में दी। विकास ने बताया कि तेजधार हथियार से हेमराज ने घटना को अंजाम दिया और शव को नष्ट करने के इरादे से उसे आग भी लगा दी।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश कर जल्द गिरफ़्तार कर लेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!