करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)
उपमंडल मुख्यालय स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में वोकेशन शिक्षा के हेल्थ केअर विषय से जुड़े छात्र छात्राओं ने नागरिक चिकित्सालय आनी में ऑन जॉब ट्रेनिंग का सफल प्रशिक्षण लिया।
जिसमें बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों को आपरेशन थिएटर व ओपीडी के बारे में जानकारी दी गई।

हेल्थ केयर विषय के इन छात्रों के साथ मौजूद रही व्यवसायिक शिक्षिका यामिनी भारद्वाज ने बताया कि इस प्रशिक्षण में सभी छात्रों ने गहरी रुचि दिखाई।
स्कूल के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने बताया कि इस तरह की ट्रेनिंग सरकार की अनूठी पहल है। इससे बच्चों में स्कूल स्तर पर ही व्यवसायिक शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है।
छात्रों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की बारीकियां सीखी और प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा छात्र-छात्राओं को परीक्षण का मूल्यांकन किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी भगवत मेहता ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा के तहत हेल्थ केयर विषय के इन 54 छात्रों ने 4 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग 23 व 24 जनवरी और 27 व 28 जनवरी को ली। इस दौरान छात्रों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की बारीकियां सीखी।

हेल्थ केयर के छात्रों को इस तरह की ट्रेनिंग देने का यह सराहनीय प्रयास है। इसके चलते हेल्थ केयर विषय में छात्रों की रुचि भी बढ़ेगी और भविष्य में यह ट्रेनिंग उनके काम भी आएगी।
गौरतलब है कि हिमाचल के स्कूलों में हेल्थ केयर विषय पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को यह भी बताया गया कि कैसे अस्पताल में मरीजों का ध्यान रखा जाता है। विद्यालय में हेल्थ केयर विषय मे बच्चों को ऑन जॉब ट्रेनिंग से इस विषय को पढ़ने में और रुचि बढ़ती नजर आ रही है।