Spread the love

हमीरपुर

शनिवार देर शाम जिला के नादौन-धनेटा संपर्क मार्ग पर झलाण गांव में बस व बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान संजीव शर्मा पुत्र नानक चंद निवासी गांव किप्पल व प्रवासी युवक बद्रीनाथ के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक संजीव कुमार अपनी बाइक पर बद्रीनाथ के साथ सवार होकर धनेटा की ओर से जा रहे थे। जबकि एक निजी बस धनेटा की ओर जा रही थी।

गांव के निकट बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बद्रीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजीव कुमार को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक संजीव कुमार जल शक्ति विभाग में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह ड्यूटी पर था और किसी विभागीय कार्य के लिए जा रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक मासूम बेटा छोड़ गया है। जबकि बद्रीनाथ पत्नी छोड़ गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

2 thoughts on “बस व बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत”

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!