Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू

नववर्ष की पूर्व रात को एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर वाशिंग में सड़क पर पैदल अपने कमरे की ओर जा रहे तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब शनिवार देर रात एक वाहन एचपी 66-0056 कुल्लू की तरफ से तेज रफ्तार से आया और यहां पैदल चल रहे 3 लोगों को कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक नेपाल के रहने वाले हैं। वाशिंग स्थित यहां देव धाम रेस्टोरेंट में काम करते थे। जिनकी पहचान नाम महेश और रमेश के तौर पर हुई है।

जबकि घायल की पहचान ओम प्रकाश पुत्र प्रेमचंद निवासी बंदल, डाकघर खोलानाल तहसील बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई है। ओम प्रकाश जेसीबी ऑपरेटर का काम करता है।

पुलिस के अनुसार इस वाहन को चंदन करीर निवासी वाशिंग डाकघर बबेली जिला कुल्लू चला रहा था। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!