करंट न्यूज ब्यूरो
शिमला
कोरोना काल के बीच 24 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुबह 10:30 बजे अपनी कैबिनेट बैठक बुला ली है। मन जा रहा है कि बैठक में कोरोना से बढ़ती मौतों के चलते कोरोना कर्फ्यू 26 मई से आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इसे एक सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा व्यापारियों द्वारा सभी दुकानों को खोलने और समय बढ़ाने की उठाई जा रही मांग पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही विकास कार्यों से जुड़े मसलों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।