Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ : मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पधर के समीप बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई।

हादसे में 3 बच्चों सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आना हादसे का कारण बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब पौने 7 बजे भटेहड़-कुन्नू के पास हुआ। ऑल्टो कार मंडी से पधर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और कार सीधे रोड रोलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आवाज सुनकर स्थानीय लोग और निर्माण कंपनी के कर्मचारी मौके पर दौड़े और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 3 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान रीता देवी पत्नी जगदीश चंद, तनवी, मुस्कान, जाह्नवी, शिवानी निवासी ग्रामण, डाकघर थल्टूखोड़, तहसील पधर और मांगणू राम पुत्र टेक चंद निवासी बड़ी बजगाण के रूप में हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!