कुल्लू, करंट न्यूज : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यवाहक उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि इस बार दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव के लिए ढालपुर मैदान में विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी 5 अक्टूबर से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि प्लॉटों का आवंटन रोजाना सुबह 11 बजे से मल्टीपर्पज भवन (सबसे ऊपरी मंजिल), उपायुक्त कार्यालय के समीप, ढालपुर में किया जाएगा।
प्लॉट नीलामी का पूरा शेड्यूल
5 अक्टूबर कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी-स्टॉल, रेडीमेड गारमेंट, मनियारी
– 6 अक्टूबर लोकल झूले, टेंट मार्केट, बर्तन बाजार, बैग की दुकानें (डोम सहित), होटल-ढाबा, बास्केटबॉल ग्राउंड।
7 अक्टूबर हलवाई मार्केट, लोकल आर्टिकल, ओपन स्पेस, नए/पुराने जूते मार्केट।
8 अक्टूबर प्रदर्शनी मैदान में खाने-पीने के स्टॉल।
9 अक्टूबर सरकारी/गैर-सरकारी स्टॉल एवं ओपन स्पेस।
10 व 12 अक्टूबर मीना बाजार-I, II व III
13 व 14 अक्टूबर समस्त मार्केट।
15 अक्टूबर हॉजरी।
16 अक्टूबर समस्त मार्केट।
17 व 18 अक्टूबर पुराने कपड़ों की मार्केट (फ्ली मार्केट)।
19 व 20 अक्टूबर राजा कैम्प एरिया एवं नई रेडीमेड गारमेंट।
21 अक्टूबर बर्तन मार्केट के पीछे पार्किंग, प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग एवं ओपन स्पेस (पुराने जूते की मार्केट)
इच्छुक व्यापारी अधिक जानकारी के लिए जिला कुल्लू की वेबसाइट hpkullu.nic.in पर विजिट कर सकते हैं या प्लॉट आवंटन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।