Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : जिला की ग्राम पंचायत कराड़सू में 6 पंचायतों अरछंडी, गाहर, राउगी, सोयल-2, कायस और कराड़सू के BPL परिवारों के लिए संवाद एवं प्रचार-प्रसार शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने की, जबकि सहायक आयुक्त एवं SDM कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं।

शिविर में “मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना” और “मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना” सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और कई परिवारों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

*शिविर का सबसे मानवीय चेहरा बनी रेडक्रॉस कुल्लू की मदद*

इस शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कुल्लू की सक्रिय भागीदारी चर्चा का विषय रही। इस मौके पर सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर व सोसायटी के सचिव चंदरकेश शर्मा की मौजूदगी में कुछ अति जरूरतमंद लाभार्थियों जमी देवी, नोखू राम, प्रेमलता और सोनू को मौके पर ही सहायता राशि और राहत किट भेंट की गई।

*रेडक्रॉस कुल्लू बनी जरूरतमंदों का सहारा*

सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर बताती हैं कि जिला रेडक्रॉस कुल्लू सिर्फ शिविरों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जिले में मानव सेवा की रीढ़ बनी हुई है।

*आपदा में सबसे आगे* व्हब्बतति हैं कि कुल्लू बाढ़, भूस्खलन या आगजनी पीड़ितों को रेडक्रॉस द्वारा तुरंत राशन किट, कंबल, बर्तन और नकद सहायता दी जाती है। पिछले मानसून में भी सैकड़ों परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई गई थी।

*गंभीर बीमारियों में आर्थिक मदद* कैंसर, किडनी, हार्ट सर्जरी जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे गरीब मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष और रेडक्रॉस फंड से आर्थिक सहायता दिलाने में सोसायटी अहम कड़ी है।

*रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर* जिला अस्पताल व विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर नियमित रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण (व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र) वितरण का कार्य किया जा रहा है।

*बेसहारा और अनाथ बच्चों के लिए सहारा* ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय’ के तहत अनाथ बच्चों को रेडक्रॉस के माध्यम से ही चिन्हित कर सहायता और पुनर्वास से जोड़ा जा रहा है।

सचिव चंदरकेश शर्मा ने बताया कि रेडक्रॉस का संकल्प है कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे। यदि आपके आस-पास भी कोई परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित है या गंभीर बीमारी, आपदा से जूझ रहा है, तो जिला रेडक्रॉस कार्यालय, कुल्लू में संपर्क करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!