Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारा शोरनी ने साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हाल ही में संपन्न खंड और जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कई मजबूत टीमों को पछाड़ते हुए इस छोटे से स्कूल की दो छात्राओं गुंजन महंत और अमृता ने स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का कर लिया है।

स्कूल में जश्न का माहौल

इस बड़ी उपलब्धि पर सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने दोनों होनहार छात्राओं को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। पूरे स्कूल में खुशी की लहर है।

जलूग्रां कॉम्प्लेक्स से सिर्फ दो ही चयनित

स्पोर्ट्स इंचार्ज TGT राज भाटिया ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारा शोरनी से केवल दो ही लड़कियों को कॉम्प्लेक्स स्कूल जलूग्रां की टीम में जगह मिल पाई थी। दोनों ने कबड्डी जैसे कठिन मुकाबले में अपनी फुर्ती, ताकत और समझदारी का लोहा मनवाया और सीधे स्टेट टीम के लिए सिलेक्ट होकर स्कूल का नाम रोशन किया।

शिक्षकों की मेहनत को सलाम

दूरदराज के इस स्कूल में PET की कमी के बावजूद बच्चों का खेलों के प्रति जुनून कम नहीं हुआ। मुख्य अध्यापक नरेंद्र सिंह, TGT राज भाटिया और TGT संस्कृत जय नंद के संयुक्त प्रयासों और कड़ी ट्रेनिंग से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। कम सुविधाओं के बावजूद भी बच्चे लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!