Spread the love

बद्दी / सोलन, करंट न्यूज: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते एक 29 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

*मानपुरा के माजरा गांव में वारदात*

यह सनसनीखेज वारदात मानपुरा थाना के तहत माजरा गांव की है। मृतक की पहचान दीपक कुमार (29) पुत्र लालटू सिंह, निवासी गांव दरौरा, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दीपक बद्दी की एक निजी कंपनी में काम करता था और शादीशुदा था।

*आपत्तिजनक हालत में देखा तो भाई ने किया हमला*

बताया जा रहा है कि दीपक का गांव की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। सोमवार को युवती के भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्से में आकर उसने भारी वस्तु से दीपक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

*वारदात के बाद आरोपी फरार*

हत्या के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

*फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य*

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है।

*पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश*

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!