कुल्लू, करंट न्यूज़ : भाजपा ने कुल्लू जिला मुख्यालय के देव सदन में अपनी ताकत का एहसास कराया। पार्टी के कुल्लू जिला के सभी प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे।

भव्य स्वागत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का जोश
देव सदन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गुलेरिया का जोरदार स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन ही सर्वोपरि: गुलेरिया
बैठक को संबोधित करते हुए गुलेरिया ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका अनुशासित संगठन है। सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।

जन-जन तक पहुंचाना है सरकार की योजनाएं
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। हर प्रकोष्ठ को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

इस मौके पर कुल्लू लाहौल स्पीति भाजपा प्रभारी बिहारी लाल, सह प्रभारी प्रियंता शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, कार्यालय सचिव नरेश चौहान, भाजपा नेत्री नैना शर्मा तथा अनेक वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ता मौजूद रहे।