Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : जिला के जरड़-भुट्टी कॉलोनी जिला परिषद वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ रहे कमल किशोर को जनता का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। पेशे से अधिवक्ता कमल किशोर लगातार अपने वार्ड में जनसंपर्क चलाये हुए हैं और लोगों से रूबरू होकर अपने लिए जन समर्थन मांग रहे हैं। लोगों द्वारा भी उन्हें अपना भरपूर समर्थन दिया जा रहा है।

वहीं, इस वार्ड में रहने वाले वरिष्ठ नेताओं का भी कमल किशोर को पूरा आशीर्वाद मिल चुका है। जनता के साथ-साथ बड़े नेताओं का आशीर्वाद मिलने से उनके हौसले और ज्यादा बुलंद हैं।

वहीं, “जिला परिषद चुनाव की सरगर्मियां अब अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। वार्ड नंबर 11 जरड़-भुट्टी कॉलोनी में चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो चुका है। जनता के चहेते और कर्मठ उम्मीदवार कमल किशोर ने चुनाव नज़दीक आते ही अपने जनसंपर्क अभियान की रफ्तार को तूफानी बना दिया है।”

वार्ड के हर क्षेत्र में कमल किशोर अपने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ लगातार चुनावी रण में उतर चुके हैं। हर गली.. हर नुक्कड़ पर चुनावी बैठकों के साथ ही डोर-टू-डोर प्रचार चल रहा है।

कमल किशोर के इस अभियान में सबसे अहम तस्वीर जो सामने आ रही है, वह है जनता का अटूट स्नेह। वार्ड के हर घर से बुजुर्गों और महिलाओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद कमल किशोर को मिल रहा है। तो दूसरी तरफ क्षेत्र के विकास के लिए युवा वर्ग भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा दिखाई दे रहा है।”

“कमल किशोर का साफ कहना है कि उनका संकल्प राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता को बुनियादी समस्याओं से मुक्ति दिलाकर समाज सेवा करना है। क्षेत्र की हर सड़क, हर नाली, पानी और बिजली की समस्या को जड़ से खत्म करना ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है।”

कमल किशोर का कहना है कि वह अपने वार्ड में खास तौर पर चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाएंगे। ताकि युवा पीढ़ी को नशे के इस खतरनाक चंगुल से बचाया जाए। कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हर गांव में खेल मैदान तथा लाइब्रेरी क्या प्रबंध किया जाएगा। ताकि युवाओं का खेल और पढ़ाई की तरफ रुझान बढ़े।

“जनता से एक भावुक अपील करते हुए कमल किशोर ने कहा है कि—‘जनता का यह अटूट विश्वास ही मेरी असली ताकत है और मैं आपके हक की लड़ाई लड़ने आया हूँ।’ अब देखना होगा कि जनता का यह भारी समर्थन व बड़े नेताओं का आशीर्वाद वोट में कितना बदलता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!