Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : नशा माफिया के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शिमला जिला की पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी से अफीम के साथ ₹12 लाख की नगदी बरामद की है। इतनी भारी नगरी मिलने से पुलिस भी हैरान है। इस नगदी को नशा तस्करी से संबंधित माना जा रहा है।

गौरतलब है कि जब से हिमाचल पुलिस के सिंघम गौरव सिंह ने शिमला जिला पुलिस की कमान संभाली है, तब से लगातार नशा माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

रोजाना नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। जिला में नशा तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए उनके नेतृत्व में पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जिला की कुमारसेन पुलिस की टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने हरियाणा नंबर की एक इनोवा गाड़ी को शक के आधार पर रोका और उसकी चेकिंग करने पर उसमें से 9.28 ग्राम अफीम बरामद हुई वहां से ₹12 लाख की नगदी भी बरामद हुई। इनोवा गाड़ी में नेपाली मूल के तीन लोग सवार थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी नगदी नशे की कमाई से या इसकी खरीद फ़रोख्त के लिए ले जाई जा रही थी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। जिला पुलिस द्वारा इतनी बड़ी नगदी बरामद करना एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिलहाल देखना यह है कि पुलिस इस मामले की परतें किस तरह से उधेड़ती है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!