करंट न्यूज़ डेस्क : क्या आपको पता है कि टोल प्लाजा पर मिलने वाली छोटी सी कागज की पर्ची यानि रसीद हाईवे पर कई मुसीबतों से आपका पीछा छुड़ा सकती है। कई बार लोग टोल प्लाजा रसीद को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन अगली बार ऐसा करने से पहले आप इसके बेनिफिट्स तो जान लें….

टोल प्लाजा रसीद
टोल प्लाजा रसीद केवल इस बात का सबूत नहीं है कि आपने सड़क का उपयोग करने के लिए पैसे दिए हैं, बल्कि यह उस सड़क पर मिलने वाली सुविधाओं का गेटवे भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है।
गाड़ी का टायर हो पंक्चर
अगर गाड़ी का टायर पंक्चर हो जाए या कोई अन्य खराबी आ जाए, तो टोल रसीद पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप मैकेनिक बुला सकते हैं। नियम और दूरी के अनुसार, आपको 10 मिनट के अंदर एक रिकवरी टीम या मैकेनिक आपकी मदद के लिए मौके पर मौजूद होगा।
खत्म हो गया डीजल-पेट्रोल
सुनसान हाईवे पर अगर गाड़ी का तेल खत्म हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। टोल रसीद के पीछे दिए गए हेल्पडेस्क पर फोन करके आप 5 से 10 लीटर तक पेट्रोल या डीजल अपने पास मंगा सकते हैं।

सफर के दौरान मेडिकल इमरजेंसी
अगर सफर में किसी की तबीयत बिगड़ती है, तो उसके साथी रसीद पर दिए गए नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुला सकते हैं। नियम के अनुसार, कॉल करने के 10 मिनट के भीतर एम्बुलेंस आपके पास पहुंच जाएगी और मरीज को नजदीकी अस्पताल ले जाने में मदद करेगी।
टोल टैक्स रसीद के कितने फायदे
टोल प्लाजा रसीद के पीछे कुछ नंबर लिखे होते हैं। ये नंबर इमरजेंसी में मदद मांगने के लिए दिए गए हैं। इमरजेंसी में इस नंबर पर कॉल करने पर आपको हाईवे पर मेडिकल हेल्प, मैकेनिक, फ्यूल और क्रेन जैसी सुविधाएं तुरंत मिलेगी।
ऑनलाइन वाले कैसे उठाएं इसका लाभ
अगर आप फास्टैग (Fastag) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी रसीद डिजिटल होती है। वहीं, संबंधित हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की वेबसाइट या उनके हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करके अपनी ट्रांजेक्शन आईडी बताकर भी मदद बुला सकते हैं।

सफर बनाएं सुगम
हाईवे पर सफर शुरू करने से पहले टोल हेल्पलाइन नंबर (जैसे 1033) को अपने फोन में सेव कर लें। समझदार और जागरूक नागरिक बनकर आप न केवल अपना सफर आसान बनाएंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद भी कर पाएंगे।