Spread the love

केलंग, करंट न्यूज़ : सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अब केलांग शहर में सभी लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब शहर में गंदा या मटमैला पानी नहीं आएगा।

बताया कि शाकस नाला से जल संशोधन द्वारा उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से भंडारण टैंक से समय सारणी के अनुसार पानी दिया जा रहा है।

बस स्टैंड से उटी नाला के बीच रहने वाले शहरवासियों को पहले गंदा पानी मिलता था। लेकिन अब उन्हें स्वच्छ पानी मंछु, थाका, उटी नाला, मेफु व छाती सोर्स से प्रदान किया जा रहा है। आने वाले समय में नियमित पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

साथ ही संदेश दिया गया कि –
“जल ही जीवन है, जल बिना कुछ नहीं संभव”
“जल है तो कल है”
“जल संरक्षण जीवन संरक्षण”
“पानी की रक्षा भविष्य की सुरक्षा”
“बूंद-बूंद से बनता है सागर, पानी को ना करें बर्बाद”

उन्होंने सभी लोगों से आग्रह है कि इन संदेशों पर अमल करें और अपने घरों में पानी के कनेक्शन पर नल लगाकर जल का संरक्षण करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!